Rajasthan Contractual JTA Recruitment 2024 Final Result link : जारी, यहां पर देखिए List-03

Rajasthan Contractual JTA Recruitment 2024 Final Result link : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए आयोजित संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम सूची–03 जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी इस परिणाम में दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए एक अभ्यर्थी का अंतिम रूप से चयन करते हुए विभाग को अनुशंसा भेजी गई है।

यह भर्ती राजस्थान संविदा भर्ती नियम, 2022 के तहत कनिष्ठ तकनीकी सहायक (JTA) के कुल 2200 पदों के लिए आयोजित की गई थी। भर्ती से संबंधित नवीनतम परिणाम के साथ चयनित अभ्यर्थी की Meritwise List After Document Verification भी जारी की गई है।

Rajasthan Contractual JTA Recruitment 2024: मुख्य जानकारी

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती 2024

विभाग

महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग

भर्ती संस्था

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर

विज्ञापन संख्या

21/2024

विज्ञापन जारी होने की तिथि

11 दिसंबर 2024

कुल पद

2200

गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)

2021 पद

अनुसूचित क्षेत्र (TSP)

179 पद

परीक्षा तिथि

18 मई 2025

अंतिम परिणाम सूची

सूची–03

नवीनतम परिणाम

28 सितंबर 2026

चयनित अभ्यर्थी

1

परिणाम का आधार

पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन

2200 पदों पर हुई थी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग से संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अर्थना प्राप्त हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 21/2024 दिनांक 11.12.2024 जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

इस भर्ती के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2021 और अनुसूचित क्षेत्र के 179, यानी कुल 2200 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया गया था। इसके बाद पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी।

एक अभ्यर्थी का अंतिम रूप से चयन

RSSB द्वारा जारी नवीनतम अंतिम परिणाम सूची–03 के अनुसार, पूर्व में अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी को पात्र पाए जाने के बाद अब अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

नवीनतम सूची में चयनित अभ्यर्थी का विवरण इस प्रकार है:

विवरण

जानकारी

रैंक

1376

आवेदन संख्या

202540124924

रोल नंबर

113815

अभ्यर्थी का नाम

स्वरूप छांगाणी

पिता का नाम

किशन लाल छांगाणी

माता का नाम

मंजू लता

जन्म तिथि

30 जून 1995

लिंग

पुरुष

श्रेणी

EWS

TSP

No

कुल नेट टोटल

197.9592

चयन श्रेणी

EWS

अर्थात नवीनतम Meritwise List of Finally Selected Candidate After Document Verification में रोल नंबर 113815 वाले अभ्यर्थी को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

पहले जारी अंतिम परिणाम में कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ?

बोर्ड की सूचना के अनुसार पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद वरीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर पहले जारी अंतिम परिणामों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2021 रिक्त पदों के विरुद्ध 1963 अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित क्षेत्र के 179 रिक्त पदों के विरुद्ध 26 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर अनुशंसा भेजी जा चुकी है।

अब अंतिम परिणाम सूची–03 के माध्यम से एक और अभ्यर्थी को पात्र पाए जाने के बाद अंतिम रूप से चयनित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बात

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा पात्रता निर्धारित किए जाने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को अपात्र पाया जाता है तो उसकी अभ्यर्थिता स्वतः समाप्त हो जाएगी। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कूटरचित दस्तावेज या अन्य अनियमितता सामने आने पर बोर्ड द्वारा की गई चयन अनुशंसा वापस ली जा सकती है।

न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम

RSSB द्वारा जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह परिणाम माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर में लंबित संबंधित याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परिणाम विभाग से प्राप्त पात्रता जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है। विभाग स्तर पर किसी अभ्यर्थी की पात्रता में परिवर्तन होने या अन्य कोई मामला सामने आने पर परिणाम में संशोधन किया जा सकता है।

Rajasthan Contractual JTA Result 2024 PDF कैसे देखें?

संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम सूची–03 और चयनित अभ्यर्थी की मेरिटवाइज सूची बोर्ड द्वारा PDF के रूप में जारी की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक से संबंधित PDF देख सकते हैं।

Important Links

दस्तावेज

लिंक

Final Recommendation (01 Candidate)

यहाँ क्लिक करें

Meritwise List of Finally Selected Candidate’s After Document Verification (01 Candidate)

यहाँ क्लिक करें

RSSB Official Website

यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment