Rajasthan ANM Final Result 2023 Link : जारी हुआ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती का फाइनल परिणाम, 37 का हुआ चयन, यहां देखें

Rajasthan ANM Final Result 2023 Link :  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम सूची-7 (List-7) जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के शेष रिक्त संविदा पदों के लिए 37 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी करते हुए उनकी विभाग को अनुशंसा भेजी गई है।

यह परिणाम राजस्थान संविदा भर्ती नियम 2022 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए आयोजित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती से संबंधित है।

Rajasthan ANM Result 2023 List-7

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती-2023 के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2770 पद तथा अनुसूचित क्षेत्र के 288 पद, यानी कुल 3058 संविदा पदों पर भर्ती की जानी थी।

बोर्ड द्वारा इससे पहले 12 मार्च 2025, 11 जून 2025, 12 सितंबर 2025, 16 अक्टूबर 2025, 17 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 को परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इन परिणामों के माध्यम से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2726 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 288, कुल 3014 संविदा पदों पर पदस्थापन के लिए अभ्यर्थियों की अनुशंसा विभाग को भेजी जा चुकी है।

अब शेष रिक्त संविदा पदों के लिए श्रेणीवार वरीयता के आधार पर गैर अनुसूचित क्षेत्र के 37 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

37 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी

RSSB द्वारा जारी सूची-7 में गैर अनुसूचित क्षेत्र के निम्न रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है:

418822, 418830, 418834, 418825, 418840, 411888, 413705, 405616, 413265, 403496, 402954, 407222,

407488, 401050, 417940, 404960, 403457, 409027, 411222, 403258, 416893, 407954, 400217, 407385,

409440, 414668, 402648, 404380, 418835, 410332, 409595, 416008, 412687, 406027, 407491, 401745, 416815

इन अभ्यर्थियों के परिणाम जारी करते हुए विभाग को पदस्थापन के लिए अनुशंसा प्रेषित की गई है।

Rajasthan ANM Final Cut Off 2023

बोर्ड द्वारा जारी सूची-7 में विभिन्न श्रेणियों के लिए अंतिम कटऑफ इस प्रकार दी गई है:

श्रेणी

कैटेगरी

Final Cut Off

GEN

FEM

120.0000

WID.

4.6667

DIV.

46.6667

GEN-EWS

FEM

35.6667

DIV.

0.6667

SC

FEM

40.6667

DIV.

20.0000

ST

FEM

100.0000

DIV.

4.0000

OBC

FEM

100.0000

DIV.

4.0000

MBC

FEM

62.6667

SAH

FEM

4.6667

इसके अलावा विशेष श्रेणियों में कटऑफ इस प्रकार रही:

विशेष श्रेणी

Final Cut Off

BLV

5.0000

HI

72.0000

LD/CP

15.3333

MIMD

77.0000

SP

17.0000

नोट: उपरोक्त कटऑफ RSSB द्वारा जारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती-2023 की अंतिम परिणाम सूची-7 में दी गई जानकारी के अनुसार है।

न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अधीन रहेगा परिणाम

RSSB ने परिणाम के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। यह परिणाम माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर में दायर डी.बी. सिविल याचिका संख्या 1160/2024 शोभा बनाम राज्य व अन्य कनेक्टेड याचिकाओं, 1580/2024 तीजो कुमारी बनाम राज्य तथा माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर बेंच में दायर एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 2148/2025 मंजू बनाम राज्य, एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 4434/2025 शुभन्ता बनाम राज्य और एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 8063/2025 सोना कुमारी अहीर बनाम राज्य में अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा।

Rajasthan ANM Result 2023 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती-2023 के अंतिम परिणाम की सूची-7 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए:

  1. सबसे पहले

    RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Results सेक्शन में जाएं।

  3. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती-2023 से संबंधित परिणाम लिंक खोलें।

  4. Meritwise List of Finally Selected Candidates After Document Verification वाली PDF डाउनलोड करें।

  5. PDF में अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम की स्थिति देख सकते हैं।

Important Links

विवरण

लिंक

ANM भर्ती 2023 अंतिम परिणाम सूची-7 PDF

यहाँ क्लिक करें

Final Recommendation and Cut Off Marks(List 07)

यहाँ क्लिक करें

RSSB की आधिकारिक वेबसाइट

यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment